City

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 70 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ग्राम पंचायत तेंदुआ विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने दी 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात


रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में स्टेडियम निर्माण के लिए 52 लाख रुपए, सामुदायिक भवन 5 लाख रुपए,सीसी रोड 10 लाख रुपए, 4 चौरा निर्माण लाख रुपए सहित कुल 70 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

साथ ही आज वृद्ध दिवस के अवसर पर यहां पर ग्राम के बुजुर्गों का विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा साल और श्रीफल से इनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम के अवसर में ग्राम वासियों ने विधायक जी का विकास कार्यों के लिए आभार जताया

इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा सरकार के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के खेलो के प्रति युवाओं के हित को देखते हुए खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए स्टेडियम का निर्माण किया और निश्चित ही क्षेत्र वासियों को इसका लाभ होगा और यहां पर खेलों के माध्यम से प्रतिभाएं निकलेंगे और लगातार ग्राम पंचायत तेंदुआ का नाम खेलों की नाम से प्रसिद्ध है यहां के कबड्डी सहित अन्य खेलो प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों पहुंच कर अपने खेल प्रतिभा दिखा चुके हैं और निश्चित ही यहां पर स्टेडियम की सौगात मिलने से यहां की खेल में और सुधार होगा और आने वाले समय अधिक से अधिक खिलाड़ी निकलकर प्रदेश और देश सहित विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराएंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुरामणी साहू,जनपद पंचायत सदस्य नीतू नीरज साहू,सरपंच छगनू राम साहू,महेश साहू,बलराम यदु जी,छन्नू लाल साहू,टीकाराम साहू,कृपालु साहू,विरेंद्र दुबे ,योगेश साहू,महेंद्र साहू,कुमार साहू,देवेंद्र साहू अभिषेक साहू,सीताराम साहू,घनाराम साहू,रामकृष्ण शर्मा सहित भारी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button