Big Storykanker

छोटा हाथी वाहन में लगी भीषण आग,चपेट में आने से ट्रक को भी पहुंचा नुकसान

कांकेर । दुर्गुकोंदल पशु चिकित्सालय के पास खड़ी छोटा हाथी वाहन पर शाम करीब 8 बजे आग लग गई और देखते ही देखते छोटा हाथी वाहन जलकर खाक हो गया,मौके पर पहुंच कर पुलिस व आसपास के लोगो ने आग बुझाई,तब तक इंजन व निचला हिस्सा पूरी तरह जल गई थी। छोटे हाथी वाहन में आग लगने से बगल में एक और ट्रक खड़ी थी वहां भी आग की चपेट में आ गई और ट्रक के दो टायर और यूरिया टंकी भी जल गई,बरहाल यह आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका है छोटा हाथी वाहन दुर्गुकोंदल पूर्व जनपद उपाध्य रूमाराय के पुत्र अनूप राय का बताया जा रहा है,वाहन पर आग कैसे लगी दुर्गूकोंदल पुलिस इसकी जांच बारीकी से कर रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button