Big Storypolitics

मुख्यमंत्री आवास योजना के नाम पर महज राजनीति कर रही कांग्रेस : भाजपा

सरोज बोलीं- राहुल एक बार फिर झूठ बांटने आए

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने कहा, प्रधानमंत्री आवास से प्रदेश के 16 लाख गरीबों को वंचित करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री ‌आवास के नाम पर चुनावी साल में महज राजनीति करने का काम कर रही है। फैंसी ड्रेस में भाग लेने वाले से योजना की शुरुआत कराई जा रही है। यहां पर राहुल गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ में झूठ बांटने आए हैं।
एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ के 16 लाख से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवास नहीं दिया और प्रदेश की गरीब जनता के साथ विश्वासघात किया, क्योंकि सच तो वह है, जो आज के उप मुख्यमंत्री और तत्कालीन पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पत्र लिखकर मुख्यमंत्री बघेल को दोषी ठहराया था।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button