Big StoryNationalSports

सचिन और उदय के शतक से भारत सेमीफाइनल में

अंडर 19 विश्व कप : भारत ने नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त


ब्लोमफोंटेन। सचिन धास (116) और कप्तान उदय सहारन (100) ने शतकीय पारियों और तीसरे विकेट के लिए 215 रन जोड़े। इससे भारत ने आईसीसी अंडर 19 वनडे विश्व कप के ग्रुप एक के अपने आखिरी सुपर सिक्स मैच में शुक्रवार को यहां नेपाल को 132 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। भारत के लिए स्पिनर सौम्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिए। मौजूदा विश्व कप में वह 16 विकेट के साथ दूसरे सफल गेंदबाज हैं।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पांच विकेट पर 297 रन बनाए और फिर नेपाल को नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया। भारत के चार मैचों में आठ अंक है और टीम का अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान में रहना तय है। सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होने की संभावना है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button