June 10, 2026

जिला संगठक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का औचक निरीक्षण

0
जिला संगठक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का औचक निरीक्षण

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा एन एस एस ईकाई का सप्त विशेष शिविर ग्राम पंचायत कोटरीमाल में लगाया गया है, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार जिला संगठक श्री भोजराम पटेल द्वारा शिविर के छठवें दिन औचक निरीक्षण किया गया।



श्री पटेल द्वारा शिविर गतिविधि का निरीक्षण पश्चात् उद्धबोधन में स्वयं सेवकों को सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व विकाश, समाज को नशामुक्त बनाने में हम सभी का योगदान, प्रेरणादायी चुटकुले के माध्यम से शिक्षा, युवा भारत में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया, श्री भोजराम पटेल जी के उद्धबोधन से छात्र छात्राओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ । जिला संगठक एवं वरिष्ठ स्वयं सेवक अलीशा अंसारी, एकांश पटेल का प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की, अध्यक्ष श्री अरुण पंडा जी श्री एस एल साहू ( एन एस एस अधिकारी ) श्री अजय मिश्रा (शिविर प्रभारी) शिविर सहायक प्रभारी श्री रामप्यारे सूर्यवंशी, श्री मोहित सिंह सिदार द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जिला संगठक का शिविर निरीक्षण कार्य को विश्वविद्यालय की सक्रियता का द्योतक बताते हुये आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *