Big StoryState

उपमुख्यमंत्री साव पहुंचे बीजापुर, अति संवेदनशील क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर पहुंचे, नेलसनार से गंगालूर तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साव ने कहा नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में निर्माणाधीन यह सड़क बीजापुर जिले के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण, इस मार्ग में नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले कई गांव स्थित हैं 50 किलोमीटर की इस सड़क का 39 किलोमीटर तक काम पूर्ण हो चुका है। श्री साव ने बचे 11 किलोमीटर सड़क का काम जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button