Entertainment

अब राखी को मिला नया बॉयफ्रेंड

मुंबई। कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को आए दिन नया बखेड़ा खड़ा करने की आदत है। यही वजह है कि उनका कोई भी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। उनका फनी अंदाज कभी तो लोगों को हंसाता है लेकिन कई बार यह उनके लिए ही मुश्किल खड़ी कर देता है। अपनी दो असफल शादियों के बाद अब राखी सावंत एक नए दोस्त के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों की करीबियां देखकर लोग इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। राखी को त्रिशूल ने उठाया बाहों में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हम देख सकते हैं कि राखी सावंत उसमें एक हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं। राखी बेहद खुश दिख रही हैं। उस शख्स ने राखी को अपनी बाहों में उठाकर कार के बोनट पर बैठा दिया, फिर उसने अपना बर्थडे केक काटा।यहां राखी भी उसके साथ को एंजॉय करती दिख रही हैं। आपको बता दें कि यह हैंडसम हंक त्रिशूल मराठे हैं जो कि ‘बिग बॉस मराठी’ में राखी से मिले थे।



राखी ने दोस्त को मीडिया से मिलवाया

इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने कल देर रात इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राखी त्रिशूल से सबका इंट्रोडक्शन करा रही हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रही हैं। राखी और त्रिशूल आपस में काफी क्लोज दिख रहे हैं, इनकी नजदीकियां देखकर एक कैमरा पर्सन कहता है कि काला टीका लगा लीजिए किसी की नजर न लग जाए।

लोगों ने किए अजीब कमेंट

इस शख्स के साथ राखी की नजदीकियां देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग त्रिशूल को भागने की सलाह दे रहे हैं। तो कुछ राखी के दो पिछले पतियों का हाल बयां कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘पिछले दो को देखने के बाद ये तीसरा कैसे मिल गया।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘राखी ने किराए पर नया बॉयफ्रेंड लिया है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘आदिल वाले केस के टाइम इस लड़के ने खबरें नहीं देखी क्या?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button