Big StoryNationalSports

महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलिंपिक के फाइनल में

क्यूबा की गुजमान को सेमीफाइनल हराया, पहले मैच में गोल्ड मेडलिस्ट को पटका था


भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट 50kg वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई हैं। ओलिंपिक के इतिहास में पहली बार भारत की महिला पहलवान फाइनल में पहुंची है। अब वे कल यानी बुधवार को रात 10 बजे के बाद अमेरिका की सारा एन हिल्डरब्रांट से गोल्ड मेडल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल में विनेश फोगाट ने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को 5-0 हराया। अपनी कैटेगरी के पहले मैच में उनका सामना ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी से हुआ था। विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया।

वर्ल्ड चैंपियन को उसी के पैंतरे से पटका, पहली कुश्ती हारीं सुसाकी
प्री-क्वार्टर फाइनल में विनेश ने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया। सुसाकी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।​​​​​ सुसाकी ने अपने सभी 82 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी। सुसाकी रेसलिंग के टेक-डाउन पैंतरे की स्पेशलिस्ट हैं। सुसाकी ने विनेश के खिलाफ भी इसी का इस्तेमाल किया। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया, क्योंकि विनेश ने भी इसी पैंतरे का इस्तेमाल कर लीड ले ली और जीत हासिल की।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button