State

चरौदा में विश्व जनसंख्या दिवस पर बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

आरंग । मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा विश्व की आबादी लगभग आठ अरब होने जा रहा है। वहीं भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में जागरूकता तथा चिंतन हेतु 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जिससे संसार भर के लोगों का इस दिशा में ध्यानाकर्षण हो सके। वहीं बच्चों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता नारे भी लगाए। इस अवसर पर संस्था प्रमुख केके परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, अशोक कुमार चंद्राकर, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, डीलेश्वर प्रसाद साहू, संगीता पाटले सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button