Big Storypolitics

मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचें रायपुर , कल राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, सभी पार्टिया अपने प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व पीसीसी चीफ दीपक बैज, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित अन्‍य नेताओं ने उनका आत्मीय स्‍वागत किया।


बताया जा रहा है कि खड़गे रात में ही नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रत्‍याशी चयन सहित चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। आपको बता दें मल्लिकार्जुन खड़गे कल राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे, वहीँ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक भी लेंगे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button