Big StoryState

राजधानी में DSP की मां से दिन दहाड़े लूट, गले से चेन छीनकर बाइक सवार हुए फरार

रायपुर । राजधानी रायपुर में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यह वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ DSP की मां के साथ हुई।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में DSP के पद पर पदस्थ अधिकारी की 72 वर्षीय मां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।


इसी दौरान शहर के पॉश इलाकों में से एक शंकर नगर की चौपाटी के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button