Big StoryState

अमित चिमनानी की किताब ‘मोदी मैजिक’ का केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने किया विमोचन

रायपुर। महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक, बदहाल से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी का विमोचन नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। श्री मंडविया ने कहा, आंकड़ों के साथ सरकारों के कामकाज को प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है। सीए अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक कई क्षेत्रों की तथ्यात्मक जानकारी दे रही है, इससे सभी को सरकारों के कार्यों को समझने में आसानी होगी।



श्री चिमनानी ने बताया, वे पिछले कई महीनों से इस किताब पर काम कर रहे थे। यह किताब आने वाले 50 वर्षों के लिए भी एक रेफरल किताब का काम करेगी, क्योंकि इस किताब में दो सरकारों यूपीए और मोदी सरकार के 10-10 सालों के कार्यकाल की आंकड़ों के आधार पर तुलना है। दोनों सरकारों की में जीडीपी, महंगाई दर, टैक्स कलेक्शन, राज्यों को दी गई राशि, विदेशी निवेश, एक्सपोर्ट, रक्षा और रेलवे क्षेत्र में किए गए कार्य, युवा, महिला, किसानों के लिए चलाई गई योजनाएं, मध्यम वर्ग, गरीबों के लिए किए गए कार्य, धार्मिक विरासत का पुनर्जीवित होना, विकसित भारत की दिशा में कार्य, मेक इन इंडिया, भारत में तकनीक का उपयोग, 20 वर्षों के विभिन्न मंत्रालयों के बजट सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय इस किताब में शामिल हैं। तथ्यात्मक प्रस्तुति के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button