City

सारदा इनर्जी ग्रुप के स्पंज आयरन प्लांट में किया पौधरोपण

बादाम, जैस्मिन, चांदनी जैसे छायादार वृक्षों के पौधे रोपे गए


 

रायपुर। मंगलवार 8 अगस्त को सिलतरा स्थित सारदा इनर्जी के स्पंज आयरन प्लांट में पौधरोपण का कार्यक्रम उप प्रबंधक सुदाम बारीक के नेतृत्व में किया गया। प्रोसेस विभाग से वरिष्ठ अधिकारी मिलिंद घरडे ने बताया कि पौधरोपण का कार्यक्रम में आज करीब 40 पौधे लगाए गए है और इस साल अब तक करीब 150 पौधें लगाए जा चुके है, जिसमे ज्यादातर पौधें छायादार और फूल फल देने वाले है जैसे बादाम, जैस्मिन, चांदनी आदि के पौधे हैं। वरिष्ठ केमिस्ट गणपति राव ने बताया कि यहाँ की मिट्टी बादाम के पेड़ों के लिए उपयुक्त है व ज्यादातर बादाम के पौधें लगाए जाते है, लेकिन इस बार अन्य फालदार पौधे भी लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button