Big StoryCity

विधायक मोतीलाल साहू ने अमलीडीह में नवनिर्मित सामुदायिक भवन ‘सुविधा’ का किया लोकार्पण

आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 हितग्राहियों को नि:शुल्क टेक्सटाईल प्रशिक्षण प्रारंभ



विधायक मोतीलाल साहू ने इस नि:शुल्क टेक्सटाईल प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर निगम रायपुर की समाजहितकारी कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से अमलीडीह के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य का पहला नगरीय निकाय बन गया है, जिसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने आवासीय हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह नि:शुल्क टेक्सटाईल प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र का उद्देश्य आवासों के रहवासियों को जीवन में स्वावलंबी बनाना है। वर्तमान में, अमलीडीह के प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में 30 हितग्राहियों के साथ इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण केंद्र शीघ्र ही विस्तार करेगा, जिसमें हर बैच में 30-30 हितग्राहियों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तक रहेगी, और इसमें शत प्रतिशत प्लेसमेंट की व्यवस्था भी होगी। इस केंद्र में प्रशिक्षण देने के लिए मशीनों का व्यय लगभग 70 से 80 हजार रुपये तक आता है, जबकि मैकेनिकल प्रशिक्षण में प्रयुक्त मशीनों की कीमत 40 से 50 जार रुपये तक हो सकती है।

इस पहल के तहत रायपुर नगर निगम ने राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह कदम उठाया है। रायपुर जिला प्रशासन, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देशन में यह नि:शुल्क टेक्सटाईल प्रशिक्षण केंद्र अमलीडीह में स्थापित किया गया है, जो हितग्राहियों के जीवन में आत्मनिर्भरता लाने में सहायक होगा।

नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अमलीडीह के प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 18 लाख रुपये की लागत से हुआ है। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, नगर निगम के पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, श्रीमती संध्या नानू ठाकुर, जोन 10 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, और निगम की सोशल डेवलेपमेंट ऑफिसर डॉ. संगीता ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button