gharghoda

TDF नाबार्ड लाख उत्पादन परियोजना से प्रशिक्षित हो रहे क्षेत्रवासी

मिलेटे उत्पादन को मुख्य खेती से जोड़ने पर जोर


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)।7/10/2024रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ विकास खण्ड में किसानों को नाबार्ड के द्वारा चलाई जा रही लाख योजना एवं उसके लाभ को आम जन तक पहुंचाने का कार्य जनमित्रम् कल्याण समिति के मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण के माध्यम से किया जा रहा है उसी कड़ी में आज स्थानं की ओर से ग्राम भलमुडी में किसानों के कौशल विकास में वृद्धि नया तकनीकी एवं समय अनुसार खेती को बढ़ावा हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग धर्म जयगढ़ से क्षेत्र के REO श्री संतोष कुमार राठिया जी के द्वारा किसानों को आजिविका मुलक खेती मिट्टी परीक्षण एवं सिमांत किसान के लाभ तथा बैंक में से KCC लोन और उसके लाभ को बताते हुए मिलेट खेती पर जोर दिया साथ ही साथ किसानों से आग्रह किया की जैविक खेती के साथ साथ औषधि खेती जैसे बच ब्राम्ही एवं लेमन ग्रास के खेती में भी लाभ ले सकते हैं वहीं श्री कृपाल सिंह सिदार परियोजना समन्वयक ने प्रशिक्षण को जारी रखते हुए बकरी पालन, गाय पालन मुगी पालन के लाभ और सरकार से मिलने वाले अनुदान योजना को किसानों के साथ साझा किया उसके बाद परियोजना सहयोगी संतोष कुमार बिशी ने लाख खेती कि देख रेख उसकी सुरक्षा एवं मौसम की मार से बचाव की जानकारी देते हुए नाबार्ड के और अन्य प्रमुख परियोजना की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में किसानो की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से आयोजित करने हेतु सुझाव लिया गया जिसके बाद गांव में लाख संगवारी के रूप में कार्य कर रहे समय लाल राठिया ने प्रशिक्षण में शामिल सभी किसानों महिलासमुहो को धन्यवाद देते हुए समापन की घोषणा किया

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button