Big StoryCSCSSports

कूच बेहार ट्रॉफी : आलोक का अर्धशतक, छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में बनाए 249 रन

रायपुर। बीसीसीआई की ओर से मेंस अंडर-19 कूच बेहार ट्रॉफी 2024 का आयोजन 06 नवंबर से जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा चार दिवसीय मैच (13-16 नवंबर) सिविक सेंटर, भिलाई में पंजाब अंडर-19 टीम के विरुद्ध खेला गया। बुधवार को पहले दिन की शुरूआत में छत्तीसगढ़ अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 77.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 249 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से आलोक कुमार गुप्ता ने 62 रन बनाये। इसके अतिरिक्त प्रथम जाचक तथा विकेट यादव ने 47-47 रन बनाये। आलोक व प्रथम ने पांचवे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की तथा पारी को संभाला। पंजाब टीम की ओर से अमृतपाल सिंह ने 3 विकेट, आर्यन एवं दमनप्रित ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। पहले दिन की समाप्ति तक पंजाब ने अपनी पहली पारी में 15 ओवरों में 1 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से रुद्र प्रताप ने 1 विकेट प्राप्त किए। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ 207 रनों से आगे है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button