Sports

अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैम्पिनशिप में भारत ने 13 स्वर्ण जीते

ताइचुंग : सागर जगलान ने 1-6 से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने टूर्नामेंट में 13 स्वर्ण सहित 28 पदक जीते। टूर्नामेंट के आखिरी दिन 2019 कैडेट विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक चहल की अगुवाई में फ्रीस्टाइल वर्ग में भारतीय पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक जीते। चहल ने 75 किग्रा में स्वर्ण जीता, वहीं हरियाणा के विशाल (62 किग्रा), सागर और मध्य प्रदेश के जतिन (85 किग्रा) ने भी सोने का तमगा हासिल किया। भारतीय पहलवानों में सागर सबसे प्रभावशाली रहे। वह कजाखस्तान के बेक्सुल्तानोव यार्खन के खिलाफ 1-6 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने अंतिम 20 सेकेंड में 7-6 से बाउट अपने कर लिया। फ्रीस्टाइल में 10 पहलवानों के स्वर्ण पदक के दम पर भारतीय टीम 225 अंकों के साथ पहली बार फ्रीस्टाइल टीम रैंकिंग में शीर्ष रही। कजाखस्तान दूसरे जबकि जापान तीसरे स्थान पर रहा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today