Big StoryNational

हजार रुपए में न गुड़ाखू आता, है और न ही चेप्टी : लखमा

साय के राज में चांय-चांय कट रहे हैं जंगल


बिलासपुर । पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने यहां चुनावी सभा में कहा कि देवेंद्र यादव जिरतो मोदी मिरतो। लखमा यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह डाला कि मोदी की गारंटी यानी अपनी डौकी (पत्नी) छोडऩे की गारंटी है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में एक हजार रुपये दे रहे हैं, जिसमें गुड़ाखू भी नहीं आयेगा। एक हजार में चेप्टी (शराब) भी नहीं आती। कवासी लखमा ने कहा कि हिंदुस्तान में अगर कोई झूठ बोलता है तो वो दाढ़ी वाला है। कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है और भाजपा नाथूराम गोडसे के रास्ते पर। कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक महीने में महंगाई खत्म कर देगी। भाजपा की महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि एक हजार रुपये में हमारा गुड़ाखू भी नहीं आयेगा। एक हजार में चेप्टी (शराब) भी नहीं आती, उसका भी रेट विष्णुदेव सरकार ने बढ़ा दिया। एक हजार में बम्पर भी नहीं आयेगा। लखमा ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एक क्विंटल धान का 5500 रुपये मिलेगा। किसानों का कर्जा माफ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों से जल, जंगल और जमीन का हक छीनने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में अब चांय- चांय जंगल कट रहा है और विष्णुदेव सायदेख रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनने लगा है। पहले और दूसरे चरण के बाद बीजेपी की स्थिति देश में खराब हो गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 10 साल भाजपा को मौका मिला, लेकिन उन्होंने ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। राहुल गांधी जो बोलते हैं, करते हैं। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में जो भी घोषणा किया उसको पूरा किया। वहीं लोकसभा बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि एक- एक कार्यकर्ता यहां राहुल गांधी है। बीजेपी का अहंकार खत्म करना है। अहंकार का शासन खत्म होगा।
…………

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button