Big StoryState

BUDGET : कांग्रेस ने कहा-देश की अर्थव्यवस्था काे बर्बाद करने वाला बजट

रायपुर। मोदी सरकार के केंद्रीय बजट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जनता को निराश करने वाला बताया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, इस बजट में रोजगार, कृषि और लघु उद्योगों के लिए कुछ भी नहीं है।


जनता को निराश करने वाला : दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, मोदी सरकार का बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था काे बर्बाद करने वाला है। बजट में निम्न, मध्यम वर्ग पर भार डाला गया है। पुराने टैक्स रीजिम में पिछले 10 वर्षों से आयकर छूट की सीमा वहीं की वहीं है। 80 सी और 80 डी की लिमिट भी यथावत है। मकान के लिए ऋण की छट भी नहीं बढ़ी। यदि 50 हजार रुपए भी महिना कमा रहे है तो 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। नए टैक्स स्लेब के अनुसार लगभग पूरे निम्न, मध्यम आय वर्ग से कर वसूला जाएगा। मोदी का चुनाव में वादा 4 करोड़ मकान बनाने का था लेकिन बजट में सिर्फ 1 करोड़ मकान के लिए प्रावधान किया है। जनता को ठगने का काम शुरू हो गया।
सभी वर्ग को छला : सुशील आनंद
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, मोदी सरकार के बजट से गरीब, युवा किसान, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, महिला सभी छले गए हैं। इस बजट में रोजगार, कृषि और लघु उद्योगों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में सुदृढ़ भारत का रोड मैप कहीं भी नहीं दिख रहा है बजट में महंगाई कम करने के बारे में वित्तमंत्री ने कोई प्रावधान नहीं किया है। गरीब, मध्यम वर्ग को महंगाई से राहत नहीं मिली है, उल्टे इस बजट में निम्न मध्यम वर्ग को भी आयकर के दायरे में ला दिया गया है। बजट देने के लिए जनता से वसूलने के लिए बनाया गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button