Big StoryEntertainment

‘गुंटूर कारम’ में नई एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे महेश बाबू

पूजा हेगड़े

चेन्नई। पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री महेश बाबू के साथ फिल्म फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती नजर आ रही थीं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। पूजा को ‘गुंटूर कारम’ से उम्मीद थी कि इस फिल्म के बाद वह दोबारा दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगी। अब खबर आ रही है फिल्म की स्कि्रप्ट पसंद ना आने की वजह से पूजा ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। पूजा की जगह मेकर्स अभिनेत्री संयुक्ता को फिल्म में लेने की सोच रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म में पहली बार महेश बाबू और संयुक्ता एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button