Big StoryState

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ : सीएम साय

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। उनकी दुनियाभर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button