gharghoda

सांसद राधेश्याम राठिया से एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रजनीकांत तिवारी ने की मुलाकात, भाजपा प्रवेश की अटकलें!

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया से एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रजनीकांत तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। जैसे ही इस मुलाकात की खबरें लोगों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में राजनितिक हलचल तेज हो गई। सांसद राधेश्याम राठिया से रजनीकांत तिवारी की इस मुलाकात से ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि रजनीकांत तिवारी बहुत जल्द भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। इस मुलाकात के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार गौरी शंकर गुप्ता तथा शैलेष शर्मा, सुनील जोल्हे, अनिल लकड़ा भी मौजूद थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button