Big StoryState

राशन कार्ड फाड़ने पर महिला की डंडे से पीटकर हत्या

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जगदलपुर ।
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के थाना कटेकल्याण ने एक युवक ने एक महिला की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि महिला की नातिन ने आरोपी की बुआ का खेलने के दौरान राशन कार्ड को फाड़ दिया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए कटेकल्याण थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि आरोपी जोगा मरकाम की एक मुँहबोली बुआ देवे मड़कामी है, वही पास के घर में बुधरी पोडियामी की नातिन ने खेलने के दौरान देवे मड़कामी के राशन कार्ड को फाड़ दिया, इस बात से आरोपी जोगा मरकाम काफी नाराज था, आरोपी ने बताया कि बुआ अंधी होने के साथ ही अकेले रहती थी, इसके अलावा अब उसे राशन का सामान भी नही मिलेगा।
इसी बात से गुस्से में चल रहा था, 26 जनवरी को देवे मड़कामी के घर में बुधरी बैठकर बात कर रही थी, उसी दौरान आरोपी जोगा अपनी बुआ के घर आ पहुँचा, जहाँ किसी बात के चलते आरोपी ने बुधरी को राशन कार्ड फाडऩे की बात को लेकर विवाद करने लगा, महिला के द्वारा अपनी बात रखने पर आरोपी ने पास में रखे डंडे से बुधरी के उपर डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला बुधरी की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया, जहाँ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button