Big StorySports

हॉकी में भारत ने जापान को 35-1 से रौंदा

सलाला। एक के बाद एक गोल, कुल मिलाकार 36 गोल… वो भी एक ही हॉकी के मुकाबले में, इनमें अकेले 35 तो टीम इंडिया की ओर से हुए। मनदीप मोर की अगुवाई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी-5 एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अपने अंतिम लीग मैच में गोलों की गोल की बार‍िश कर दी।
टीम इंडिया ने शानदार हॉकी का खेल दिखाया और जापान को 35-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम के सामने जापानी टीम असहाय नजर आई। टीम इंडिया ने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे और इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button