Big StoryState

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: सरकार बनी, तो किसानों का होगा कर्जा माफ

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ये है कांग्रेस का चौथा बड़ा ऐलान

रायपुर 23 अक्टूबर 2023। भाजपा, कांग्रेस ने भले ही अभी अपने घोषणा को जारी नहीं किया है, लेकिन घोषणाणों और वादों को सिलसिला जारी है। कांग्रेस लगातार अलग-अलग मंचों पर अपनी घोषणाएं कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती में बड़ी सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की है, कि अगर कांग्रेस सरकार आयेगी, तो पूर्व की तरह इस बार भी किसानों की कर्ज माफी करेंगे। इससे पहले भी कांग्रेस इसी तरह से तीन और भी चुनावी वादे कर चुकी है। जिसमें जातिगत जनगणना, 20 क्विटंल प्रति एकड़ धान खरीदी व 17.5 लाख परिवार को आवास देने की घोषणा शामिल हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button