Sports

धोनी अभी नहीं लेंगे आईपीएल से संन्यास

doniiiचेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार IPLफाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को चेपॉक में खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में चेन्नई ने गुजरात टाइट्ंस को 15 रन से हराया। मैच के बाद धोनी ने IPL के रिटायरमेंट से पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वह इस पर फैसला 8-9 महीने बाद लेंगे। दरअसल क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पूछा कि क्या चेन्नई के दर्शक आपको फिर यहां देखेंगे। तो धोनी बोले कि आप ये पूछना चाह रहे हैं कि क्या मैं यहां फिर खेलूंगा या नहीं? उसके बाद भोगले ने धोनी से सवाल पूछा क्या चेपॉक में अगले सीजन में खेलने के लौटेंगे। जिसके बाद धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। अभी इसको लेकर वे सिरदर्द नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मैं बतौर खिलाड़ी रहूं या कहीं किसी रूप में उनके साथ बैठा रहूं, फिलहाल मैं नहीं जानता। पर मैं इतना जानता हूं कि मैं सीएसके के साथ बना रहूंगा। मैं जनवरी से ही घर से बाहर हूं। मार्च में मैंने प्रैक्टिस शुरू कर दी। अब IPL का मिनी ऑक्शन दिसंबर में है। अभी इसमें समय है। इसलिए मैं अभी इसको लेकर नहीं सोच रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button