gharghoda

शत प्रतिशत SIR कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ चौहान को निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित

घरघोडा (गौरी शंकर गुप्ता)। विधानसभा क्षेत्र लैलुगा के मतदान केन्द्र 152 ग्राम केरा खोल की मतदाता सूची गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईज करने से संबंधित उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बी एल ओ चन्द्र मणी चौहान को जिला उप निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ डॉ प्रियंका वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । उल्लेखनीय है कि प्रधान पाठक चन्द्र मणी चौहान एक होन हार शिक्षक हैं जिनके द्वारा अपने विद्यालय में नवाचार की नई नई गतिविधियां संचालित कर शिक्षा संस्कृति नशा मुक्ति एवं बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाता रहा है। उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए उनके मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button