Big StoryEntertainment

शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे फैशन वीक में बिखेरा जलवा

25 केजी के घाघरे में शिल्पा ने की रैंप वॉक , स्टनिंग और गॉर्जियस अंदाज से लूट ली महफिल

मारवाड़ी मांगटीका और नथ से कंप्लीट किया लुक, गोपी वैद्य ने डिजाइन किया लहंगा



 

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने जो घाघरा पहनकर वॉक किया उसका वजन 25 किलो था। शिल्पा पिंक लहंगे के साथ ज्वेलरी में मांगटीका, नथ और ब्रेसलेट पहने दिखाई दीं। इसके अलावा उन्होंने किसी तरह की ज्वेलरी नहीं पहनी थीं। शिल्पा ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए वॉक किया। पिंक कलर के लहंगे में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनकी बहन शमिता शेट्टी भी वहां मौजूद थीं। शिल्पा स्टेज से उतरकर शमिता से मिलने गईं। शिल्पा शेट्टी 48 साल की हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। अपने आपको मेंटेन रखने के लिए शिल्पा योग, एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button