gharghoda

श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में मनाया गया प्रवेश उत्सव

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला में नव प्रवेश बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के छायाचित्र एवं सरस्वती जी के छायाचित्र पर श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।



इस अवसर पर स्कूल में नए प्रवेश बच्चों को अजीत सिंह भोगल प्रवीण कुमार नायडू सेवानिवृत्ति आईटीआई प्राचार्य संस्था के त्रिलोचन सिंह चरण सिंह सिहर जी के द्वारा तिलक लगाकर फूल कॉपी और पेन देकर प्रोत्साहित किया गया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की नव प्रवेश बच्चों का स्कूल में प्राचार्य शिक्षकों व बच्चों के द्वारा तालियां बजाकर स्वागत अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button