CityRaigarh

किसानों की सेवा में 26 साल से समर्पित पण्डा बीज भंडार, सांसद राधेश्याम राठिया ने की सराहना

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। “जय जवान, जय किसान” के नारे को चरितार्थ करते हुए रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में किसानों के हित में एक सराहनीय और अनूठी पहल की गई है। नगर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘पण्डा बीज भंडार, घरघोड़ा’ द्वारा विगत 26 वर्षों से किसानों की सेवा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस भीषण गर्मी के मौसम में एक विशेष जनहितैषी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दुकान पर आने वाले किसान भाइयों के लिए प्रतिदिन ठंडे शरबत एवं जलजीरा की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है, ताकि तपती धूप में उन्हें राहत मिल सके।


निःशुल्क स्प्रेयर मशीन रिपेयरिंग कैंप बना आकर्षण

खेती-किसानी के आगामी सीजन को देखते हुए पण्डा बीज भंडार द्वारा किसानों के लिए ठंडे पेय पदार्थ के साथ-साथ एक ‘निःशुल्क स्प्रेयर मशीन रिपेयरिंग कैंप’ का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में किसान अपनी खराब पड़ी कीटनाशक छिड़काव मशीनों (स्प्रेयर पंप) की मरम्मत बिना किसी शुल्क के करवा पा रहे हैं, जो इस समय किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया

इस सेवा भावना से अभिभूत होकर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सांसद ने पण्डा बीज भंडार परिवार के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से किसान भाइयों को ठंडा शरबत वितरित किया और उनसे बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद को अपने बीच पाकर और उनके हाथों से सत्कार पाकर दूर-दराज से आए किसानों के चेहरे खिल उठे।

विगत 26 वर्षों से क्षेत्र के किसानों का अटूट विश्वास जीतने वाले पण्डा बीज भंडार परिवार की इस निःस्वार्थ सेवा भावना की पूरे घरघोड़ा अंचल और रायगढ़ जिले में जमकर सराहना हो रही है। अंत में पण्डा बीज भंडार परिवार ने कार्यक्रम में पधारने के लिए माननीय सांसद और सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button