Big Story

भाजपा के हुए धर्मजीत,कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में समर्थकों के साथ पार्टी में किया प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 माह बाद विधानसभा चुनाव होने है। इस बीच राजनीतिक गलियारे में काफी हलचल है। नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टियों में प्रवेश कर रहे हैं। सबके अपने कारण हैं, कोई स्वेच्छा से तो कोई किसी ना किसी कारणवश नाराजगी के चलते फेरबदल कर रहे हैं। इसी क्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के दिग्गज नेता व विधायक धर्मजीत सिंह भीव भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। धर्मजीत सिंह मुंगेली जिले के लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक हैं।  इनके कई दिनों से भाजपा में प्रवेश की अटकले थीं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button