gharghoda

12 फरवरी को रायपुरमें ऐतिहासिक युवा महापंचायत, रायगढ़ से सैकड़ों युवा होंगे शामिल

घरघोड़ा / रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में मनरेगा संशोधन के विरोध में एक भव्य “युवा महापंचायत” का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायगढ़ ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों युवा कांग्रेसी रायपुर कूच करेंगे।



इस संबंध में आज घरघोड़ा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उस्मान बेग ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में हो रहा है। महापंचायत में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की विशेष उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह महापंचायत 40 वर्ष से कम आयु के उन युवाओं के लिए है, जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं और सामाजिक, राजनीतिक व जनहित के कार्यों में सक्रिय हैं। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन में करीब 3000 से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है।

प्रेस वार्ता के दौरान N.O.B (नेशनल ऑफिस बेयरर) फॉर्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। उस्मान बेग ने मनरेगा संशोधन को गरीब, किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए मूल मनरेगा कानून की बहाली, समय पर भुगतान और ₹400 प्रतिदिन मजदूरी की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button