Big Storykanker

विधायक टेकाम ने किया सड़कों के मरम्मत का कार्य शुभारंभ


केशकाल। विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज केशकाल शहर में सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुआ। विधायक श्री टेकाम द्वारा पूजा कर सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया। इससे पहले कलेक्टर ने कल केशकाल नगर से घाटी तक निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कार्य शुरु करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी वा एसडीएम, केशकाल उपस्थित रहे। एसडीएम केशकाल ने मीडिया को बताया कि आज से केशकाल शहर में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत लगभग 3.7 किलोमीटर की दूरी के बीच बीएम और डब्ल्यूएमएम का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम मैं भाजपा नेता वा पूर्व विधायक सेवकराम नेताम वा भाजपा नेता आकाश मेहता, रामेश्वर उसेंडी, नवदीप सोनी,राजकिशोर राठी, भूपेश चंद्राकर के अलावा बडी संख्या में ग्रामीण वा कार्यकर्ता वा मीडिया कर्मियों के साथ बडी संख्या में ग्रामवासीगण उपस्थित रहे ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button