City

ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान का दो दिवसीय ‘आध्यात्मिक सत्संग’

पहले दिन किया गया रूद्राभिषेक, 1 किलोमीटर तिरंगा रैली एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई


रायपुर। ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर द्वारा 25 व 26 अक्टूबर को दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । 25 अक्टूबर के कार्यक्रम में सुबह 8 बजे रूद्राभिषेक किया गया जिसमें देश के विविध राज्यों से आये श्रद्धालु एंव सेवकों ने हिस्सा लिया इसके पश्चात दोपहर को 1 किलोमीटर तिरंगा रैली एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यहां ‘आध्यात्मिक सत्संग’ एवं ‘सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गायन’ का आयोजन भी किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्व परिवर्तन द्वारा विश्व-परिवर्तन का संदेश देना और भारत को पुन विश्वगुरू बनाने का संकल्प लेना है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सेवादार विजय कुमार ने बताया कि आज के दौर में व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति एवं समन्वय का बेहद अभाव है । हम प्रयास कर रहें हैं कि जीवन में ये तीनों व्यक्ति के जीवन में बने रहे जिससे व्यक्ति का जीवन बेहद सरल हो न कि पेचीदा। सेवादार डॉ श्रीमंत साहू ने कहा कि हम न्यूनतम शुल्क के साथ भाटागांव रायपुर में ओम हेल्थकेयर सेंटर लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध है जहां उपचार की सुविधा मौजूद है। 2017 से आरंभ हुई यह संस्था के सैकड़ो सेवादार विभिन्न राज्यों में हैं। इस कांफ्रेंस में उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद सहित नरेश भाई, अंजना बहन एवं नर्मदा दीदी भी उपस्थित रहीं। उपाध्यक्ष द्वारका ने कहा कि मात्र ओम के उच्चारण से ही घर में सुख शांति लाया जा सकता है एवं जीवन में तनाव को काफी कम किया जा सकता है। मानसिक एवं शारीरिक शांति के लिए ओम का उच्चारण एक ब्रह्मास्त्र की तरह है। ओम मंडली परिवार / ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान से विगत कई वर्षों से जुड़े हुए समस्त भारत के विभिन्न वर्गों के माननीय पदाधिकारी, समाजसेवी, साधु-संत वर्ग तथा विविध क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तित्व/परिवार सम्मिलित होंगे। ये सभी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे उू महामंत्र उच्चारण रूपी अभियान में सहभागी रहे हैं। विदित हो कि यह संस्थान रायपुर में विगत कई वर्षों से सक्रिय है, जिसने जनमानस की चेतना को ओम बीज मंत्र उच्चारण द्वारा ऊपर उठाया है । साथ ही देशभक्ति की अद्भुत मिसाल कायम करते हुए ब्रवो इंटरनेशनल बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड पुस्तक में अपना नाम दर्ज कराया है— जिसमें 1 लाख से अधिक व्यक्ति, जो रायपुर नगर, छत्तीसगढ़ प्रदेश निवासी तथा भारत के विभिन्न प्रांतों एवं अन्य देशों से आए हुए माननीय पदाधिकारी सभी ने मिलकर सम्पूर्ण वंदे मातरम गाकर देश को गौरवान्वित किया। साथ ही, हमारी संस्था यह भी निवेदन करती है कि हमें आपके जिले के विद्यालयों में छात्रों को । यह ध्यान पूर्णत: आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित , जिससे विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मशांति, सकारात्मक सोच एवं संस्कार निर्माण की भावना का विकास का प्रसार होगा। 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे विश्व कल्याण यज्ञ एवं शाम 5 बजे शंकर पार्वती जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा तत्पश्चात् भोग वितरण एवं आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जायेगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today