June 11, 2026

गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक पुरंदर मिश्रा

0
गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक पुरंदर मिश्रा

रायपुर। राजधानी के अंतर्गत उत्तर विधानसभा के रमन मंदिर वार्ड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को आयोजित नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और पात्र परिवारों को नए गैस कनेक्शन का वितरण किया। जरूरतमंद परिवारों की माता बहनों को धुएं और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना को शुरुआत की है। जिसका लाभ माता बहनों को मिल रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी, जोन क्र.3 के अध्यक्ष पार्षद डॉ प्रमोद साहू, पार्षद सूर्यकांत राठौर, वरिष्ठ नेता मोहन एंटी, शंभू गुप्ता, ब्रजेश राउत सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *