Big Storypolitics

न्याय रथ से कांग्रेस करेगी रायपुर लोकसभा के नौ विधानसभा में प्रचार

रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने चुनावी न्याय रथ से प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस भवन गांधी मैदान में शनिवार को उन्होंने अपनी माता से आशीर्वाद लेकर चुनावी यात्रा के लिए निकल पड़े। रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभाओं में न्याय रथ के माध्यम से चुनाव का प्रचार करेंगे।



विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 29 ब्लॉकों में न्याय रथ में सवार होकर जाएंगे गांव-गांव अपना प्रचार करेंगे। कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूर, महिलाओं एवं युवाओं से मुलाकात करेंगे। यात्रा के समापन के पश्चात वह न्याय रथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन सुबह से ही गांव में प्रभात फेरी कर यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, 2000 से अधिक गांव में रहने वाले 23 लाख मतदाताओं के पास कांग्रेस की 10 गारंटी एवं 25 न्याय को पहुंचाया जाएगा वरिष्ठ नेताओ एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस भवन गांधी मैदान से वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, छाया वर्मा, राजेंद्र तिवारी, अनीता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल की मौजूदगी में न्याय रथ का शुभारंभ किया।


खरोरा ब्लॉक से यात्रा प्रारंभ यात्रा की शुरुआत ग्राम मुरा में प्रभात फेरी कर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात की तत्पश्चात रायखेड़ा में कार्यरत मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात की। धनसूली में जनसंपर्क के बाद ग्राम बंगाली, खौना, जामबाड़ी माठ, खरोरा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक के बाद ग्राम बेलदार सिवनी और धिवरा में भी जनसंपर्क किया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात ग्राम कोरासी मे रात्रि विश्राम करेंगे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button