Big StoryCity

छत्तीसगढ़ चेंबर के व्यापारिक संघों को आईडीबीआई करेंसी चेस्ट ने वितरित किया करेंसी नोट और चिल्हर

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार, दिनांक 27 नवम्बर, 2024 को दोपहर 1.00 बजे चेम्बर कार्यालय, चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका, रायपुर शाखा के द्वारा चेम्बर से संबद्ध एसोसियेशन- रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन, रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ एवं रायपुर स्वीट एंड स्नैक्स एसोसियेशन को 1, 2, 5, 10 एवं 20 के सिक्के तथा 20, 50 एवं 100 रुपए के करेंसी नोट का वितरण किया गया। इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव एवं राम मंधान तथा आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका, रायपुर शाखा के बैंक अधिकारी रंजन सिंह, मनोज माटी, निलय सिंह एवं मनोज सेठी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button