CityRaigarh

आज रायपुर में प्रांताध्यक्ष श्री रोहित तिवारी की अध्यक्षता में लिपिक साथियों की समस्या पर चर्चा कर, सर्वसम्मति से आगे की रणनीति बनाई गई !

आज शनिवार रायपुर में प्रांतीय एवं ज़िला शाखा का बैठक किया गया । बैठक में प्रदेश लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री रोहित तिवारी के अध्यक्षता में लिपिकों की समस्या पर सकारात्मक चर्चा करते हुए प्रांतीय एवं ज़िला शाखा के कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से अनुकंपा नियुक्ति आदेश में संशोधन एवं कौशल परीक्षा को छूट करने के लिए शासन के ऊपर दबाव और विगत वर्षों से विभागो में कौशल परीक्षा नहीं लिये जाने की स्थिति में कौशल परीक्षा के विरुद्ध वेतन वृद्धि दिया जाय । इस प्रकार की और भी अन्य विषयों पर भी गहन चर्चा हुई । उक्त बैठक में जवाहर यादव ज़िला अध्य्क्ष रायपुर आकाश त्रिपाठी संरक्षक अमितेश तिवारी प्रांतीय सचिव गौतम हाजरा प्रांतीय सचिव टिकेंद्र उपाध्यक्ष देवेंद्र भाई रविकान्त दुर्गेस ठाकुर एवं बहुत संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button