Big StorygharghodaState

निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप, प्रिंसिपल हिरासत में

घरघोड़ा/जशपुर (गौरी शंकर गुप्ता) । थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम तत्काल स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और स्तब्धता का माहौल है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button