Big StoryCity

मोदी की सभा से पहले राजधानी में भाजपा की बाइक रैली

रायपुर । राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के एक दिन पहले भाजपा ने बाइक रैली निकली। रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर शहरभर के मुख्य मार्गों से गुजरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पूर्व शहर में आमसभा के लिए माहौल तैयार किया। गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के आगे ध्वनि विस्तारक साउंड की गाड़ी चल रही थी, जिसमें नरेंद्र मोदी के आगमन पर स्वागत के नारे लगाए गए, स्वागत है भई स्वागत है, मोदी जी का स्वागत है और देखो देखो कौन आया, भारत मां का शेर आया, जैसे नारे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे थे। श्री मूणत ने कहा, नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। भारत में रहने वाला हर वर्ग का नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेतृत्वकर्ता मानता है और इसी का प्रमाण है कि यहां आज बड़ी संख्या में युवा स्वतः बाइक रैली में अपना योगदान देने पहुंचे हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button