Uncategorized

एशियाड स्क्वाड में दीपा कर्माकर को जगह नहीं:ट्रायल्स में टॉप करने के बावजूद नाम काटा

 प्रणति नायक और प्रणति दास जाएंगे

रियो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का नाम एशियाड के स्क्वाड में नहीं शामिल किया गया है। हालांकि, दीपा कर्माकर ने ट्रायल्स में टॉप किया था।



जिमनास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) ने दीपा कर्माकर का नाम भेजा था। हालांकि, केंद्रीय खेल मंत्रालय की आखिरी मंजूरी से पहले उनका नाम इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन IOA ने काट दिया।

GFI के मुताबिक इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स से लंबे समय तक हिस्सा नहीं लेने के कारण स्टार जिमनास्ट को बाहर किया गया है। अब दीपा की जगह प्रणति नायक और प्रणति दास को आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक की एशियाड टीम में जगह मिली है।

दीपा एशियाड में जाने की हकदार – GFI
दीपा का नाम कटने ने GFI असमंजस में है। GFI के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने स्पोर्ट्स वेबसाइट द ब्रिज से कहा कि, दीपा कर्माकर जाने की हकदार है। उनका नाम हमारी भेजी लिस्ट में टॉप पर था। हमें नहीं पता कि किस आधार पर उनका नाम काटा गया है।

मित्तल ने आगे कहा कि, हमने किसी कारण से ही ट्रायल्स किए थे। अब दीपा ने ट्रायल्स में बेस्ट परफॉर्म किया है तो उन्हें ही जाना चाहिए। हमारे साथ इस बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है कि महिला जिम्नास्टिक टीम को दो सदस्यीय टीम में लाने की स्थिति में किसे चुना जाना चाहिए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने वाली पहली जिम्नास्ट
दीपा ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में जिमनास्टिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी थीं। इसके अलावा 2016 ओलिंपिक्स में कर्माकर ने चौथे नंबर पर फिनिश किया था।

फरवरी में डोप टेस्ट में फेल हुई थी
फरवरी 2023 में दीपा कर्माकर डोप टेस्ट में फेल हुई थी। इस कारण उन पर का बैन लगाया गया था। अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के मुताबिक दीपा कर्माकर का अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ की ओर से आउट ऑफ कॉम्पिटिशन लिए गए सैंपल में प्रतिबंधित दवा हाइजेनामाइन लेने का दोषी पाया गया था। दीपा के सैंपल 11 अक्टूबर 2021 को प्रतियोगिता के बाद लिए गए थे। उन पर प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 तक जारी रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button