Big StorybusinessNational

एपल आईफोन 16 लॉन्च, एआई फीचर्स के साथ बड़ी स्क्रीन

वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा वॉच 2 भी पेश
नई दिल्ली।
एप्पल ने सोमवार को स्पेशल इवेंट में आईफोन-16, आईफोन-16 प्लस, आईफोन-16 प्रो, आईफोन-16 प्रो मैक्स लॉन्च किया है। इसके साथ ही वॉच सीरीज 10 और अल्ट्रा वॉच 2 भी पेश किया है। आईफोन-16 और आईफोन-16 प्लस में ए-18 चिपसेट दिया गया है। आईफोन-16 प्रो और आईफोन-16 प्रो मैक्स में ए18 प्रो चिपसेट दिया गया है। नया कैमरा बटन भी है। नए कैमरा लेंसेंस और ऐपल इंटेलिजेंस की भी एंट्री हो गई है। कैमरा प्लेसमेंट भी सेम है। स्क्रीन साइज थोड़ी बड़ी है, बेजल्स थोड़े पतले हैं। नए कलर ऑप्शन्स आ गए है। कंपनी ने कहा है कि बैटरी पहले से बेहतर मिलेगी।
भारत में कितनी कीमत
आईफोन-16 सीरीज का बेस मॉडल स्टैंडर्ड आईफोन-16 होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 79,900 से 80,000 रुपए हो सकती है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button