Big Storybusiness

सेंसेक्स पहली बार 72,000 के पार हुआ बंद, बैंकिंग स्टॉक ने भरा जोश

शेयर बाजार ऐतिहासिक हाई पर हुआ क्लोज : निफ्टी 206 अंकों के उछाल के साथ 21647 अंकों पर बंद



ई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली है जिसके चलते बाजार के सभी प्रमुख इंडेक्स ऐतिहासिक हाई पर जाकर क्लोज हुआ है। सेसेक्स 72,000 के आंकड़े के पार जाने में सफल हुआ है तो निफ्टी 21,675 अंकों के नई हाई पर जा पहुंचा। बैंक निफ्टी भी नए हाई को छूने में कामयाब हुआ है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 701 अंकों के उछाल के साथ 72,038 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 206 अंकों के उछाल के साथ 21,647 अंकों पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी के चलते 600 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई और बैंक निफ्टी 48,347 के नए हाई पर जा पहुंचा। बैंक निफ्टी 1.17 फीसदी या 557 अंकों के उछाल के साथ 48,282 अंकों पर बंद हुआ है। इसके अलावा ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्सइंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला है।

ऑयल, गैंस व एनर्जी सेक्टर में गिरावट
जिस सेक्टर में आज गिरावट दर्ज की गई उसमें प्रमुख ऑयल एंड गैस, एनर्जी सेक्टर के शेयर रहे। आज के कारोबार में भी मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 शेयर तेजी के साथ और 3 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 40 शेयर तेजी के साथ और 10 गिरावट के साथ बंद हुए।
मार्केट कैप में उछाल
शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते बाजार के मार्केट कैपिटलाईजेशन में उछाल देखने को मिला है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.23 लाख करोड़ रुपए के उछाल के साथ 361.30 लाख करोड़ रुपए पर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 359.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।
चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स
आज के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट 4.23 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.53 फीसदी, भारती एयरटेल 2.15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है जबकि एनटीपीसी 1.21 फीसदी, आईटीसी 0.39 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button