City

शिवमय हुआ शहर, सन्नी अग्रवाल संग हजारों भक्त कांवर यात्रा में हुए शामिल

रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड के प्रियदर्शिनी नगर के दुर्गा मंदिर चौक में जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष एवं पार्षद आकाशदीप शर्मा एवं वार्डवासियों के द्वारा प्रियदर्शिनी नगर से महादेवघाट तक पावन सावन के महीने में भगवान शिवजी की विशाल कावड़ यात्रा एवं बारात निकाली गई। कावड़ यात्रा में सुशील सन्नी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वे 4 किलोमीटर पैदल कावड़ लेकर चले और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना किए।


श्री अग्रवाल ने कहा कि यह पावन महीना है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। महाकाल की भक्ति से सब दोष दूर हो जाते हैं।

इस अवसर पर सिविल लाइन वार्ड के पार्षद नीलम नीलकंठ जगत, श्री नीलकंठ, संतोष महिलांग, एडवोकेट राजकुमार कड़ोले, हीरू महोबे गोलू सागरवंशी, शंकरलाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी एवं वार्डवासी शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button