Big StorygharghodaState

घरघोड़ा में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बस स्टैंड स्थित कारगिल चौक के समीप ईदगाह में आज सुबह 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पूरे उत्साह, अकीदत और अनुशासन के साथ अदा की गई। इस मौके पर घरघोड़ा, तमनार एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 3000 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सुबह से ही ईदगाह परिसर में रौनक देखने को मिली। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, आपसी सौहार्द और शांति के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज के बाद ईदगाह परिसर आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक बन गया। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” दी। इस दौरान छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी वर्गों के लोग एक साथ नजर आए, जिसने सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया। नमाज अदा करने के पश्चात बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों को याद करते हुए फातिहा पढ़ी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button