Big StoryNationalSports

भारत को 110 रनों से हराकर श्रीलंका ने जीती वनडे सीरीज

कोलंबो। श्रीलंका ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां भारत को 110 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की। श्रीलंका ने इतिहास पलटते हुए भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज में हरा दिया। टीम ने कोलंबो में तीसरा वनडे 110 रन से जीता। बुधवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 7 विकेट खोकर 248 रन बना दिए। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गया।
श्रीलंका से अविष्का फर्नांडो ने 96, कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन बनाए। भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में भारत से रोहित शर्मा ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए। श्रीलंका से दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button