EntertainmentNational

एक्ट्रेस पलक तिवारी की पर्सनल चैट लीक

मुंबई। एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ सोशल मीडिया स्टार ऑरी ने अपनी पर्सनल चैट लीक की है। इस चैट को देखकर सब हैरान हो गए हैं क्योंकि ओरी ने इसमें एक्ट्रेस पलक को मिडिल फिंगर दिखाई है। ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्वेता तिवारी की बेटी पलक के साथ अपनी चैट का ऐसा स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे देखकर सब हैरान हैं। ओरी ने मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें पलक का मैसेज कर रही हैं कि ऑरी, पलक बोल रही हूं। क्या तुम्हें माफी चाहिए। ऑरी फिर उन्हें मिडिल फिंगर वाला इमोजी भेजते हैं। पलक जवाब देती हैं सारा की रिस्पेक्ट की वजह से मैं बोल रही हूं। इस पर ऑरी कहते हैं नहीं बेब, मुझे माफ कर दो। या तो आप सेल्फ रिस्पेक्ट के कारण माफी मांगो क्योंकि आपको पता नहीं कैसे बात करनी चाहिए। पलक का आखिर में मैसेज होता है मैंने माफी मांग ली है। खैर मामला क्या है यह तो पता नहीं, लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि पलक ने यहां जिस सारा की बात की है वो कौन-सी सारा हैं। सारा अली खान या सारा तेंदुलकर। वैस बता दें कि पलक को लेकर ऐसी खबर है कि वह सारा अली खान के भाई इब्राहिम को डेट कर रही हैं। कई बार पलक और इब्राहिम को साथ में स्पॉट किया गया है मूवी या डिनर डेट पर। वैसे दोनों ने आज तक इस पर कभी बात नहीं की है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button