Big StoryCity

कोटा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, गुढ़ियारी में अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुखारविंद से भक्त करेंगे कथा का रसपान

23 से 27 जनवरी तक हनुमंत कथा विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा में होगी



19 से 25 जनवरी तक  गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में होगी आयोजन

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। जनवरी माह में राजधानी रायपुर में भक्ति रस की अविरल धारा बहेगी। 23 से 27 जनवरी तक पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा के लिए विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा रायपुर में विराजेंगे। तो वहीं विश्वविख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद भागवत कथा करने के लिए राजधानी रायपुर आने वाले हैं। हनुमंत कथा के आयोजक एक्स आर्मी फाउंडेशन एवं स्व पुरूषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन हैं। पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारवृंद से जहां भक्तों का मेला हनुमंत कथा का रसपान करेगा, साथ ही  दिव्य दरबार का लाभ होगा। इसके साथ ही आयोजक मंडल कन्या विवाह महोत्सव, शहीद सैनिक सम्मान का आयोजन भी करेगा। समय 3 से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

इसी तरह विश्वविख्यात कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुखारवृंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक भक्तों को प्राप्त होगा।  इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई और अलग-अलग समितियों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्म प्रेमियों को श्रीमद भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ मिलने जा रहा है।  अनिरुद्धाचार्य महाराज कथावाचन करेंगे। गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक होने वाली भागवत कथा के लिए रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया और आयोजित समिति की ओर बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियोंं का गठन किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बनी समिति में ओम प्रकाश बजारी एवं अयोजक कान्हा बजारी, वीरेंद्र पारख, दीपक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल प्रभात अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील बाजारी, राकेश शर्मा, रवि पाठक, गज्जू साहू, योगेश श्रीधर, अरुण झा, सुधीर आजाद तम्बोली व अन्य पदाधिकारी शामिल है। भागवत कथा का आयोजन बाजारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें विशेष सहयोग हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के द्वारा किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button