gharghoda

कुड़ुमकेला में भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल

भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि : राधेश्याम राठिया


घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। भाजपा मंडल कुडुमकेला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी संगठन चुनाव को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला 14 नवम्बर गुरुवार को संपन्न हुआ, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई,

आगामी होने वाले बुथ चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र में, निर्वाचन अधिकारी, सह निर्वाचन अधिकारी का नाम मंडल चुनाव अधिकारी सम्माननीय रत्थु गुप्ता जी द्वारा घोषणा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सांसद राधेश्याम राठिया ,मंडल चुनाव अधिकारी श्रत्थू गुप्ता जिला मंत्री (रायगढ़), नरेश पंडा जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी कुड़ुमकेला मंडल*,सुनील ठाकुर अधिवक्ता मंडल प्रभारी कुड़ुमकेला मंचासिन रहे। मंडल के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किए। सर्व प्रथम सुनील सिंह ठाकुर ने संगठनात्म चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। तत्पश्चात चुनाव अधिकारी रथू। गुप्ता ने शक्ति के चुनाव संयोजक और सहसंयोजक की घोषणा लिए। नरेश पंडा ने सभा को संबोधित किए। सांसद राधेश्याम राठिया ने भाजपा के संविधान के अनुसार चुनाव लिए जाने को सबसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि भाजपा में आम कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। बीजेपी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। आने वाले चुनाव में सभी के सामंजस्य से चुनाव किया जाएगा। आज के कार्यशाला में सभी बूथ से कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें मंडलमहामंत्री सुभाष गुप्ता , मंडल महामंत्री श् वेद कुमार राणा ,मंडल सदस्यता संयोजक एवं प्रदेश मीडिया संयोजक श्री राजेश बेहरा जी*, नारायण अग्रवाल, गगन ठाकुर, अमरनाथ चौहान, सुखदेव राठिया,कौशल्या साहू, सविता साहू, घूराई बाई, शिरोतम चौहान फिरिशिंग राठिया, यदु साहू, खीरेंद्र बेहरा, श्याम श्रीवास, पप्पू गिरी, दामोदर बेहरा,परमानंद गुप्ता, विजय पटेल,मुरली राठिया सक्रिय सदस्यता संयोजक रमेश गुप्ता *मंडल चुनाव संयोजक अभिराम गुप्ता, एवं मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button