Big StoryNational

‘वोट अधिकार रैली’ में विकास बोले- चुनावी हेरफेर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात

असम के डिब्रूगढ में वोट अधिकार रैली में शामिल हुए हजारों लोग



रायपुर। छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक एवं असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा कि, असम प्रदेश के डिब्रूगढ रैली में 31 अगस्त रविवार को आयोजित वोट अधिकार रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अमरींदर सिंह राजा बराड़ , झारखंड प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी तिर्की, असम पीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई , नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया, सांसद प्रदीप गोरबेडे , सांसद रकीबुल हुसैन, पवन सिंह घटवार पूर्व केन्द्रिय मंत्री ने मंच को संबोधित किया । असम के अंदर हर जिले में बीएलए ट्रेनिंग के साथ ‘‘वोट अधिकार रैली ’’ व सभा की जा रही है, जिसमें असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव गोगोई अलग-अलग जिलों में जाकर वोट अधिकार रैली व सभाओं में सम्मिलित हो रहे हैं और साथ ही बीएलए कार्यकर्ताओं में जोश भी भर रहे हैं। असम के प्रत्येक जिले में हर दिन बीएलए ट्रेनिंग और ‘‘वोट अधिकार रैली ’’ का आयोजन किया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि वोट चोरी करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर करता है उसको लेकर एक अलग जागरूकता अभियान कांग्रेस पार्टी के द्वारा असम प्रदेश में चलाया जा रहा है। असम सह प्रभारी विकास उपाध्याय असम दौरे पर हैं और वहाँ के प्रत्येक जिलों में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होकर राहुल गांधी जी द्वारा संपूर्ण भारत देशवासियों के हित में उठाये जा रहे महत्वपूर्ण मुद्दे ‘‘वोट चोरी’’ को लेकर असम के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन आज यही लोकतंत्र भाजपा के हाथों बंधक बना हुआ है। वोट की तिजोरी भाजपा ने लूटी है और चुनाव आयोग चुपचाप ताला पकड़े खड़ा है। यह केवल धांधली नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी ने कर्नाटक के सेंट्रल बेंगलुरु सहित कई सीटों पर हुए वोट चोरी के पैटर्न का खुलासा किया था जिसकी सच्चाई अब पूरे देशवासियों के सामने आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी साफ शब्दों में कहना चाहती है कि वोट चोरी, धांधली और चुनावी हेरफेर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है । कार्यक्रम में प्रदेश के काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button